सूरजपुर. खेत में धान की फसल देखने गए एक युवक को हाथियों ने पटक कर मार डाला. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ददुरापारा निवासी वीरसाय कंवर सुबह 6 बजे अपने खेत में धान की फसल देखना गया था. वीरसाय का खेत जंगल से लगा हुआ है. इसी दौरान कुछ हाथी जंगल की तरफ से आए, वीरसाय कुछ कर पाता इसके पहले ही हाथियों ने वीरसाय को पटक-पटक कर मार डाला. आसपास के कुछ लोगों ने देखा कि वीरसाय का शव खेत के पास पड़ा हुआ है. जिस पर उन्होंने इस बात की जानकारी गांव के लोगों को दी.
https://अगले चार घंटों में आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना
गांव वालों की ही सूचना पर वन विभाग की टीम फिर मौके पर पहुंची. जैसे ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची गांव वाले नाराज हो गए और टीम के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. ग्रामीणों ने कहा कि आएदिन हाथियों के मूवमेंट से हम परेशान हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना था कि जब हाथी गांव की ओर आते हैं तो वन विभाग द्वारा उन्हें सूचना क्यों नहीं दी जाती है. वन विभाग की टीम ने किसी तरह गांव के लोगों को समझाया. वन विभाग की टीम मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने की तैयारी कर रही है.
https://चरणजीत चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता







