कोंडागांव. स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं. जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार हादसा बोरगांव के पास हुआ है. बताया गया है कि सभी ऑटो सवार पांडे आठगांव से गोड़मा जा रहे थे. ऑटो में महिला-बच्चों समेत 16 लोग सवार थे. इधर, स्कॉर्पियो में भी कुछ लोग सवार थे. अचानक बोरगांव के पास दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई. दोनों वाहन पलट गए और आटो में सवार लोग सड़क पर बिखर गए.
https://Okaya का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में जाएगा 80 किमी तक
पीटीएस के गार्ड और आसपास के लोगों ने तुरंत मदद बुलाई, लेकिन 8 लोगों की मौत हो गई. पता चला है कि स्कॉर्पियो सवार लोग झारखंड से जगदलपुर की ओर आ रहे थे. आसपास के लोगों ने बताया है कि मरने वालों में कुछ महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए पहले फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां से घायलों की स्थिति देखते हुए रायपुर भेजा जा रहा है. पुलिस की टीम फिलहाल मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है.
https://सिद्धू पर लगे आरोप गंभीर, सोनिया-राहुल-प्रियंका चुप क्यों? : जावड़ेकर







