আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मौनी रॉय का गाना ‘डिस्को बलमा’ रिलीज, जबरदस्त ठुमके लगाती आईं नजर

Published on: September 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस मौनी रॉय का गाना ‘डिस्को बलमा’ रिलीज हो गया है. गाना अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. गाने में एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है. वीडियो में मौनी जमकर डांस करती नजर आ रही हैं. इस गाने का म्यूजिक भी कमाल का है जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा. इस वीडियो में मौनी ने ब्लैक कलर में मिक्स्ड डिजाइनर लहंगा पहन रखा है, जिसमें सिल्वर कलर का वर्क ब्लाउज है. इस ड्रेस में एक्ट्रेस की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.

https://पैन-आधार लिंक करने की समय-सीमा 6 माह बढ़ी

माथे पर बड़ा सा गोल्डन मांग टीका, आंखों पर मोटे विंग वाला लाइनर और हाथों पर ब्लैक चूड़ियां उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है. डिस्को बलमा गाने को असीस कौर और मैलो डी ने मिलकर गया है और इसका म्यूजिक सचिन जिगर ने कंपोज किया है. गाने का लिरिक्स आई पी सिंह ने लिखा है. इस वीडियो को विजय गांगुली ने डायरेक्ट किया है. बता दें कि मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की एक्शन फैंटसी ड्रामा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देने वाली हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन भी हैं.

https://अमिताभ बच्चन ने बताया- क्यों किया पान मसाले का विज्ञापन?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now