আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सेल्फी लेने का प्रयास, अस्पताल के भृत्य को हाथी ने पटककर मार डाला

Published on: September 16, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. गुरुवार दोपहर हाथी के साथ सेल्फी लेने का दुस्साहस करने वाले एक स्वास्थ्यकर्मी भृत्य को अकेले घूम रहे हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला. यह जिले में हथियों के हमले से 27वीं मौत है. वन विभाग सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खट्टी में पदस्थ स्वास्थ्यकर्मी अजय (48) पिता नारायण तिवारी आज दोपहर बाद अपनी दोपहिया से नजदीक के ग्राम कोना पहाड़ी के नीचे पहुंचकर बाइक से नीचे उतर हाथी के साथ अपने मोबाइल से सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था. इस बीच हिंसक हो चुके इस हाथी ने अजय तिवारी को दौड़ाया और पकड़ में आते ही पटक-पटक कर मार डाला.

लापरवाही की इंतहा

उक्त घटना में मृतक द्वारा की गई लापरवाही की इंतहा माना जा रहा है. पूरे जिले में उक्त हाथी की जानकारी है. प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी करवाई जा रही है बावजूद एक कर्मी द्वारा इस तरह हाथी के साथ सेल्फी लेने पहाड़ी तक जाना आश्चर्यजनक है.

https://कांग्रेस में खुलकर दिखी गुटबाजी, बड़े नेताओं के सामने जिले के प्रभारी महामंत्री के खिलाफ फूटे स्वर

विद्युत मंडल में पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर

रायपुर. मुख्य विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन इंद्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा विद्युत मंडल में पर्यवेक्षक सक्षमता प्रमाण पत्र ‘‘पर्यवेक्षक परीक्षा 2021‘‘ के लिए आवेदन पत्र 30 सितम्बर -2021 तक निःशुल्क प्रदाय किया जा रहा है. सचिव छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल (विद्युत) के अनुसार पर्यवेक्षक परीक्षा हेतु पूर्ण रूप से भरा आवेदन पत्र 30 सितम्बर 2021 तक कार्यालय में प्रेषित किए जा सकेंगे.

https://विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now