আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ढाई लाख रुपए कीमती पैंगोलिन स्केल्स के साथ एक गिरफ्तार

Published on: September 15, 2021
---Advertisement---

रायपुर. वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी से लगभग ढाई लाख रुपए मूल्य का 3.50 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल्स की जब्त की है. गौरतलब है कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल में नीला काले रंग के बैग में वन्यप्राणी से संबंधित सामग्री बेचने की फिराक में है. सूचना मिलते ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उप निदेशक अभिजीत राय, मुख्य वन संरक्षक जेआर नायक के निर्देश पर वन मंडलाधिकारी रायपुर विश्वेस कुमार के मार्गदर्शन में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र जबलपुर, वाईल्ड लाईफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया, कन्जर्वेशन कोर सोसायटी व वन विभाग छत्तीसगढ़ की संयुक्त टीम का गठन किया गया.

https://ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ का फर्स्ट लुक आया सामने, ब्रिगडियर बलराम सिंह मेहता के किरदार में आएंगे नजर

जिन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी. जयस्तंभ चौक पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया. जिसके पीठ में नीले काले रंग का बैग टंगा हुआ था. टीम ने जाकर उस संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की व बैग खोलकर दिखाने के लिए कहा. संदिग्ध व्यक्ति ने बैग खोलकर दिखाया. जिसमें एक प्लास्टिक की थैली में अनुसूची प्रथम के अंतर्गत आने वाला सालखपरी का शल्क पैंगोलिन स्केल्स पाया गया जो कि लगभग 3.50 किलोग्राम था. व्यक्ति को पूछताछ के लिए वन परिक्षेत्र कार्यालय पंडरी रायपुर लाया गया. संदिग्ध व्यक्ति द्वारा वन्य जीव से संबंधित सामग्री को अपने अभिरक्षा में रखने का कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया तथा उसने इसे बेचने के लिए जहां से उसे पकड़ा गया था वहां खरीददार की तलाश में घूमते हुए पाया गया. वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया.

https://नहाने गया युवक तेज बहाव में बहा, इलाज कराकर लौट रही महिला भी डूबी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now