नई दिल्ली. अभिनेता ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस फिल्म में ईशान ब्रिगडियर बलराम सिंह मेहता के किरदार में नजर आएंगे. इस पोस्टर की टैग लाइन है “1971: ए नेशन कम्स ऑफ एज”. इस फिल्म में 1971 के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया जाएगा. इस फिल्म का पोस्टर ईशान खट्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. ईशान खट्टर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये बहुत स्पेशल होने वाली है. हमारी पिप्पा की शूटिंग शुरू’.
https://नहाने गया युवक तेज बहाव में बहा, इलाज कराकर लौट रही महिला भी डूबी
ये फिल्म 1971 की लड़ाई शुरू होने से पहले गरीब पुर में लड़ी गई 12 दिन के युद्ध पर आधारित हैं, जिसमें भारतीय सेना ने बंग्लादेश के मुक्ति वाहिनी के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ लड़ा था. इस युद्ध में PT76 टैंक भारत की मजबूती बनकर उभरे थे. इन टैंकों को ही पिप्पा कहा जाता है. बता दें कि ये फिल्म युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब ‘द बर्निंग चाफीस’ पर आधारित है. इस फिल्म में ऑस्कर विजेता ए आर रहमान का म्यूज़िक होगा. ब्रिगेडियर मेहता ने 1971 में भारत- पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में पूर्वी और से मोर्चा संभाला था. जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए और दुनिया के मानचित्र पर बंग्लादेश का जन्म हुआ.
https://धनश्री बन गईं ‘बीकानेरी छोकरी’! लहंगा पहन किया Yo Yo स्टाइल में डांस










