नई दिल्ली. इंडियन आइडल की फेवरेट जोड़ी पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का लेटेस्ट गाना ओ सैय्योनी रिलीज हो गया है. हिमेश रेशमिया की एलबम ‘हिमेश के दिल से’ के लिए पवनदीप और अरुणिता ने ये गाना गाया है. गाने को हिमेश ने लिखा और कंपोज किया है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इसे म्यूजिक लवर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. गाने में अरुणिता और पवनदीप की जुगलबंदी देखना फैंस के लिए ट्रीट है.
https://11 क्षेत्रीय, जिला और सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों का तबादला
ओ सैय्योनी गाने में रस्टिक फोक वाइब्स को कंटेम्परी बीट के साथ मिक्स किया गया है. तभी तो ये गाना बेहद ही बेहतरीन बन पड़ा है. ये रोमांटिक सॉन्ग फैंस के दिलों को छू रहा है. गाने में अरुदीप की आवाज के साथ ही दोनों का लुक भी लोगों को खासा पसंद आ रहा है. दोनों की केमिस्ट्री पर लोग दिल हार बैठे हैं. फैंस अपनी पसंदीदा जोड़ी के इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस गाने के म्यूजिक की तारीफ करते नहीं थक रहे. फैंस ने इस गाने को भी सुपरहिट करार दे दिया है.
https://सहवाग ने बताया, रहाणे को कब टीम इंडिया से करना चाहिए बाहर?










