बलौदाबाजार. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सोमवार को कसडोल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कोट (क), देवरी कला एवं छांछी के खेतों में आकस्मिक पहुँचकर गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों से मिलकर गिरदावरी कार्य एवं फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने ग्राम देवरी कला में मौके पहुँचकर किसान साहेब लाल खसरा नंम्बर 192 के कृषि भूमि का सत्यापन किया. इसी तरह ग्राम कोट क में रामकुमार एवं दशा राम वर्मा के संयुक्त खाताधारक के 822 खसरा का सत्यापन किया जो कि पड़त भूमि था.
https://छत्तीसगढ़ में आम हो या खास कोई सुरक्षित नहीं : मूणत
कलेक्टर ने एक अन्य किसान लखन कुमार वर्मा को पूछा कि आपके खेत मे पटवारी गिरदावरी करने पहुंचे हैं कि नहीं उस पर उन्होने कलेक्टर को बताया कि 6 दिन पूर्व पटवारी आया था और उसके साथ मेरा बेटा मौके पर गिरदावरी करने पहुंचा था. पटवारी ने बताया कि अभी 20 प्रतिशत गिरदावरी का कार्य पूरा कर एंट्री कर ली गई है. शेष कार्य शीघ्र पूरा कर ली जाएगी. कलेक्टर ने ग्रामवासियों एवं किसानों से चर्चा कर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के संबंध में जानकारी ली. इस दौरान ग्रामीणों ने योजना के संबंध में अनभिज्ञयता जताई जिस पर कलेक्टर ने कृषि अधिकारियों ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं एडीओ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की.
https://रायपुर में शुरू होगी बैडमिंटन अकादमी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
ग्राम कोट (क) के पटवारी वेद व्यास साहू एवं आरआई रमाकांत कैवर्त्य को कार्य में लापरवाही बरतने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है एवं एसडीएम को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश मौके में ही दिए हैं. गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देश के अनुसार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने 30 सितम्बर तक हर हाल में गिरदावरी का काम पूर्ण करने को कहा है. उन्होंने गिरदावरी कार्य की लगभग एक महीने की प्रगति पर नाखुशी जाहिर की है. जिला कार्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में फिलहाल 25 से 30 प्रतिशत तक गिरदावरी का काम हुआ है.
कपड़ा सुखाते करंट की चपेट में आई नानी, बचाने गई नातिन भी चिपकी, मौत https://t.co/lVXLvMciGh
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 13, 2021







