रायपुर. मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में मंगलवार सुबह तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए प्रशासन को अति सतर्क रहने कहा है. मौसम विभाग ने कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बलौदाबाजार, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, बिलासपुर, सुकमा, बीजापुर और उनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई है. बता दें कि शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 930.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है.
https://रायपुर में शुरू होगी बैडमिंटन अकादमी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 13 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1311.4 मिमी और महासमुंद जिले में सबसे कम 696.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है. अब तक सरगुजा में 795.7 मिमी, सूरजपुर में 1083.2 मिमी, बलरामपुर में 912.2 मिमी, जशपुर में 918.6 मिमी, कोरिया में 880.4 मिमी, रायपुर में 771.2 मिमी, बलौदाबाजार में 859 मिमी, गरियाबंद में 851.2 मिमी, धमतरी में 805.6 मिमी, बिलासपुर में 937.3 मिमी, मुंगेली में 907.6 मिमी, रायगढ़ में 807.6 मिमी, जांजगीर चांपा में 938.7 मिमी, कोरबा में 1266.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1116.5 दुर्ग में 885.2 मिमी, कबीरधाम में 727.7 मिमी, राजनांदगांव में 780.3 मिमी, बालोद में 729.9 मिमी, बेमेतरा में 996.3 मिमी, बस्तर में 985.4 मिमी, कोण्डागांव में 948 मिमी, कांकेर में 895.9 मिमी, नारायणपुर में 1072.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1070.9 मिमी और बीजापुर में 1104.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई.
https://सोने में मामूली तेजी, चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए नया भाव







