नई दिल्ली. एक्टर विक्की कौशल के भाई सनी कौशल, राधिका मदान, मोहित रैना और डायना पेंटी की लीड रोल वाली फिल्म ‘शिद्दत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. शिद्दत के ट्रेलर में सनी कौशल और राधिका मदान के बीच ‘प्यार में शिद्दत वाला पागलपन’ देखा जा सकता है. ट्रेलर से जाहिर होता है कि राधिका और सनी मिलकर बड़ा धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म की कहानी कार्तिका और जग्गी के इर्द-गिर्द घूमती है. जिनकी आपस में तो शानदार केमेस्ट्री है, लेकिन किस्मत के आगे इन्हें कई तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है.
https://तीन घंटे के अंदर हाथी ने दो ग्रामीणों को पटक-पटक कर मार डाला
क्योंकि, कार्तिका की शादी पहले ही किसी और से तय होती है. इस फिल्म को कुणाल देशमुख ने डायरेक्ट किया है. दर्शकों के बीच शिद्दत के ट्रेलर ने धूम मचा दी है. खासकर सनी कौशल और राधिका मदान के बीच की कैमेस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. शिद्दत के ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. जिसके अनुसार फिल्म 1 अक्टूबर को धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार और मल्टीप्लेक्स में रिलीज की जाएगी.
https://भारतीय प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला, देखिए सूची










