नई दिल्ली. साउथ इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. प्रिया अकसर फैन्स के साथ अपने डांस वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने इंग्लिश सॉन्ग ‘Touch It’ पर डांस किया है. फैन्स को उनका ये डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है. प्रिया प्रकाश वारियर ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने पिंक कलर का टॉप और ब्लैक जींस पहनी हुई है. इस वीडियो में उनके डांस स्टेप काफी शानदार लग रहे हैं.
https://रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, इलाज के दौरान मौत
बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर साल 2019 में तब सुर्खियों में आई थीं जब उनकी फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इसमें प्रिया प्रकाश के आंख के इशारे वाले वीडियो खूब वायरल हुआ था. वहीं एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘चेक’ में देखा गाया था. चंद्रशेखर येलेती ने इसे डायरेक्ट किया था. फिल्म में उनके साथ नितिन और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की. प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म ‘ओरू अदार लव’ में सराहा गया था. हालांकि, वह जल्द ही ‘श्रीदेवी बंगलो’ और ‘लव हैकर्स’ के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं.
https://5,000mAh बैटरी के साथ Realme 8i, Realme 8s 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










