नई दिल्ली. भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह अक्सर अपने गानों और एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन करती हैं. हाल ही में उनका एक नया सॉन्ग ‘मेरा वाला गाना’ रिलीज हुआ है, जो कि सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. खास बात ये कि इसमें अक्षरा सिंह धमाकेदार डांस कर रही हैं और गाने को आवाज भी उन्हीं ने दी है. ये गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इसके लीरिक्स जाहिद अख्तर ने लिखे हैं और म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है. वीडियो डायरेक्टर राकेश ठाकर उर्फ राका हैं.
https://मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल को मिली जमानत
वहीं, अगर इस गाने के प्रोड्यूसर की बात की जाए तो वो राजेश गुप्ता हैं. गाने में अक्षरा सिंह अपना टशन दिखाते हुए नजर आ रही हैं. उनका ये स्टाइल दर्शकों को लुभा रहा है. अक्षरा सिंह गाने में स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं. वेस्टर्न आउटफिट में अक्षरा एकदम डीवा लग रही हैं. यू-ट्यूब पर ये गाना धमाल मचा रहा है. बता दें कि अक्षरा सिंह हाल ही में बिग बॉस ओटीटी से बाहर हो गई हैं. उनके साथ ही अक्षरा के कनेक्शन मिलिंद भी शो से बाहर हो चुके हैं.
https://एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार










