रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को जमानत मिल गई है. जिला न्यायालय में शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. दस हजार रुपए की जमानत पेश करने के बाद नंद कुमार बघेल को रिहा करने का आदेश जारी कर दिया गया. बता दें कि पिछले महीने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में नंद कुमार बघेल ने कहा था कि अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा. हम यह आंदोलन करेंगे. ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे. क्योंकि वे विदेशी हैं.
https://एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
जिस तरह से अंग्रेज आए और चले गए. उसी तरह से ये ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने को तैयार रहें. इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर नंदकुमार बघेल के खिलाफ ब्राह्मण समाज की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस थाना में धारा 153-A, 505-1, ख के तहत मामला दर्ज किया गया था. उत्तर प्रदेश के आगरा से उनकी गिरफ्तारी के बाद रायपुर जिला न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जनक कुमार हिडको की कोर्ट पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था.
https://श्रीकृष्ण जन्मस्थल के 10 किमी का क्षेत्र तीर्थस्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प्रतिबंध







