नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में गुरूवार को फिर गिरावट दर्ज की गई है. सोने के दाम 46 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गए. वहीं, चांदी की कीमत 63 हजार रुपए प्रति किग्रा से नीचे पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,148 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 63,545 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोने की कीमत में 196 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 45,952 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,793 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
https://‘अंतिम’ का पहला गाना ‘विघ्नहर्ता’ रिलीज, वरुण-सलमान-आयुष डांस करते आए नजर
चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट का रुख रहा. दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 830 रुपए की जबरदस्त गिरावट के साथ 62,715 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 24.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस में कमोडिटी रिसर्च के वाइस प्रसिडेंट नवनीत दमानी ने कहा कि सोने की कीमतें लगातार 1800 डॉलर प्रति औंस के नीचे बनी हुई हैं. दरअसल, इसका कारण है कि गोल्ड प्राइस पर मजबूत डॉलर का दबाव लगातार बना हुआ है. इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उठापटक के कारण आज भारतीय बाजरा में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.
https://स्विमिंग पूल में बच्चे के सामने अफसर और महिला कॉन्स्टेबल की अश्लील हरकत, निलंबित










