আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘अंतिम’ का पहला गाना ‘विघ्नहर्ता’ रिलीज, वरुण-सलमान-आयुष डांस करते आए नजर

Published on: September 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का पहला गाना ‘विघ्नहर्ता’ रिलीज हो गया है. गाने में वरुण धवन, सलमान खान और आयुष शर्मा गणपति पूजा के मौके पर साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. गाने को काफी खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है. गाने शुरुआत एक बहुत बड़ी गणपति मूर्ति से होती है. मूर्ति के आगे वरुण धवन गणपति की आरती कर रहे हैं. विघ्नहर्ता गाने के बीच सलमान खान को पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाते हैं.

https://स्विमिंग पूल में बच्चे के सामने अफसर और महिला कॉन्स्टेबल की अश्लील हरकत, निलंबित

वहीं, आयुष शर्मा किसी पर गोलियां चलाते हुए दिख रहे हैं. बाद में दोनों गणपति पंडाल में आते हैं और गणपति की आरती करते हैं और वरुण धवन के साथ नाचते हैं. गाने में आयुष और वरुण के बेहतरीन डांसिंग मूव्स भी देखने को मिल रहे हैं. गाने को अजय गोगावले ने गाया है. म्यूजिक हितेश मोडक ने दिया है. इस गाने के बोल वैभव जोशी ने लिखा है. बता दें कि ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत है. इस फिल्म को सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है. महेश मांजरेकर ने फिल्म को डायरेक्ट किया है.

https://बैंक में रुपए जमा करने जा रहे गैस एजेंसी के मैनेजर से 1.82 लाख की लूट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now