नई दिल्ली. रानू मंडल की हमशक्ल का एक वीडियो सामने आया है. रानू मंडल की हमशक्ल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हमशक्ल महिला फूटपाथ पर बैठी रानू मंडल का ही गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ गाती दिखाई दे रही है. इस महिला का नाम वीडियो में नहीं बताया गया है. इस वीडियो को chiragdipofficial नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल ने अपने पेज पर साझा किया है. इस वीडियो के कैप्शन के अनुसार रानू मंडल के जैसी दिखने वाली ये महिला गुवाहाटी की रहने वाली है.
http://छत्तीसगढ़ साहू संघ रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ की बैठक में रचनात्मक कार्यों पर जोर
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स गुवाहाटी की इस महिला को रानू मंडल 2.0 बता रहे हैं. हालांकि इस महिला की आवाज कुछ खास नहीं है लेकिन रानू मंडल की तरह दिखने की वजह से यह वीडियो खूब वायरल वो रहा है. लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं. बता दें, रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ एक नहीं, बल्कि तीन-तीन गाने गाए हैं, जिसमें तेरी मेरी कहानी, आदत और आशिकी में तेरी शामिल है.
http://लड़की ने किया कुछ ऐसा, खूब वायरल हो रहा है यह TikTok Video










