আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Published on: September 7, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें मंगलवार को रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. नंद कुमार बघेल के खिलाफ रायपुर के डीडी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है. सर्व ब्राह्मण समाज की शिकायत पर ये केस दर्ज किया गया. नंद कुमार पर सामाजिक द्वेष पैदा करने का आरोप है. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 505- समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने और धारा 153 ए के तहत सामाजिक तनाव बढ़ाने वाला बयान देने का आरोप है.

https://गृह, राजस्व और खाद्य विभाग में 2492 पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने दिए निर्देश

बता दें कि पिछले महीने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में नंद कुमार बघेल ने कहा था कि अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा. हम यह आंदोलन करेंगे. ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे. क्योंकि वे विदेशी हैं. जिस तरह से अंग्रेज आए और चले गए. उसी तरह से ये ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने को तैयार रहें.

https://फिल्म फ्रेंडशिप का ट्रेलर रिलीज, कॉलेज बॉय बने हैं हरभजन सिंह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now