रायपुर. शराब के नशे की हालत में विद्यालय में उपस्थित होकर शासकीय कार्यों में व्यावधान करते पाए जाने पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर ने गरियाबंद जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढोड़रा विकासखण्ड मैनपुर के दो शिक्षक एलबी शशि शेखर पाण्डेय और खिर सिंह नेताम को पदीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन में अनुशासनहीनता के कारण निलंबित कर दिया है. निलंबित अवधि में दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मैनपुर निर्धारित किया गया है.
निर्धारित मात्रा से कम वजन के खाद की भरपाई कर रही महिलाएं
बलौदाबाजार. सिमगा विकासखण्ड के दामाखेड़ा सोसायटी के जरिए बिक्री किए गए वर्मी कम्पोस्ट खाद की मात्रा में कमी पाये जाने की सूचना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. कलेक्टर के निर्देश पर किसानों को हुई नुकसान की भरपाई की जा रही है. बोरी में जितने किलोग्राम वजन मात्रा में कम खाद की आपूर्ति हुई है, उसकी भरपाई महिला समूहों द्वारा की जा रही है. कम आपूर्ति वाले किसानों की सोसायटी स्तर पर पहचान की जा चुकी है. उप संचालक कृषि ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई. जांच में महिला समूहों ने जानकारी के अभाव में कुछ बोरियों में वजन कम हो जाने की बात स्वीकार की है और इसे भरपाई करने का निर्णय लिया है. महिला स्व सहायता समूह को इस अनियमितता के लिए शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया है.
https://शादी से इनकार करने पर युवक को मां-बेटी ने जिंदा जलाया, गिरफ्तार







