गरियाबंद. आदिवासी बहुल्य ढोर्रा गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ प्रधानपाठक शशि शेखर पांडेय और शिक्षक खीरसिंह नेताम रोज स्कूल तो पहुंचते, लेकिन बच्चों को पढ़ाने की जगह दारू-मुर्गा पार्टी करते. बच्चों की बेवजह पिटाई की जाती. त्रस्त बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. बाद सरपंच प्रतिनिधि शोप सिंह, संकुल समन्वयक जगजीवन ठाकुर व ग्रामीण गुरूवार दोपहर करीब 1 बजे स्कूल पहुंच गए. वहां ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को दारू-मुर्गा पार्टी करते पकड़ लिया. प्रधानपाठक शशि शेखर पांडेय तो ग्रामीणों और परिजनों से भिड़ गए.
https://कई घरों में पक रहा था सुअर का मांस, शिकार के आरोप में एक गिरफ्तार
शिक्षक खीरसिंह नेताम तो इतना ज्यादा नशे में थे कि अपने पैरों पर ही नहीं खड़े हो पा रहे थे. ग्रामीणों को देख थोड़ा संभले और मैदान में खड़ी अपनी बाइक उठाने पहुंचे, लेकिन नशे की हालत में लहराते हुए वहीं जमीन पर जा गिरे. ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. सरपंच प्रतिनिधि शोप सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद वह सुबह से मॉनिटरिंग कर रहे थे. बाद भी दोनों शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए. वे इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अफसरों से करेंगे.
https://सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में उछाल, जानिए नया भाव







