नई दिल्ली. Tata Tigor EV 2021 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने अपनी नई Tata Tigor EV को जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी के साथ उतारा है. टाटा Tigor EV को तीन ट्रिम्स और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. टाटा Tigor EV 306 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज करती है. यह 55kW इलेक्ट्रिक मोटर और 26kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक द्वारा संचालित है. यह पावरट्रेन 74bhp (55kW) की पावर और 170Nm का पीक टार्क पैदा करने में सक्षम है.
http://सबसे तेज और पावरफुल Defender SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
यह केवल 5.9 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार देने का दावा करती है. यह Xpres-T पावरट्रेन द्वारा पेश किए गए मॉडल काफी अधिक है, जो 41hp और 105Nm का टार्क प्रदान करती है. टाटा टिगोर ईवी IP67 रेटेड बैटरी पैक के साथ आती है. कंपनी 8 साल और 160000km बैटरी और मोटर वारंटी भी देती है. इसमें इम्पैक्ट रेसिस्टेंट बैटरी पैक केसिंग मिलता है. टिगोर इलेक्ट्रिक बैटरी को फ़ास्ट चार्जिंग का उपयोग करके लगभग 1 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है और स्टैंडर्ड होम चार्जर का उपयोग करके लगभग 8.5 घंटे तक चार्ज किया जा सकता है.
http://थलाइवी का गाना ‘तेरी आंखों में’ रिलीज, दिखी जयललिता-एमजीआर की जादुई केमिस्ट्री










