আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

CGPSC के लिए नोटिफिकेशन जारी, 199 पदों पर होगी भर्ती

Published on: November 23, 2019
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने सिविल सर्विस परीक्षा का विज्ञापन शनिवार को जारी कर दिया है. इस वर्ष पीएससी के माध्यम से 199 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को दो पालियों में होगी. पीएससी के माध्यम से इस वर्ष डिप्ली कलेक्टर के 15 पद, डीएसपी के 25 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. डिप्टी कलेक्टर के 7 पद सामान्य, 2 अनुसूचित जाति, 4 अनुसूचित जनजाति और 2 पद ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे. वहीं डीएसपी के 25 पदों में 10 पद अनारक्षित, 2 अनुसूचित जाति, 9 अनुसूचित जनजाति और 4 पद ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे. डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर के अलावा 15 अलग-अलग पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएगी. वित्त सेवा आयोग के लेखा अधिकारी के लिए 11 पद, खाद्य अधिकारी व फूड डायरेक्टर के 1 पद, डिप्टी डायरेक्टर महिला एवं बाल विकास के लिए 1 पद,

http://फिर दिखाए रानू मंडल ने नखरे, फैन को इग्नोर करने वाला एक और वीडियो वायरल

आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास विभाग के 5 पद, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी के 9 पद, जिला एवं योजना विभाग के बैकलाग सहित 27 पद, सहायक अधीक्षण भू अभिलेख के 19, नायब तहसीलदार के 14 पद, आबकारी उप निरीक्षक के 12 पद, उप पंजीयक के 1 पद, वाणिज्य कर निरीक्षक के 17 पद, सहकारी निरीक्षक के 30 पद और सहायक जेल अधीक्षक के 7 पदों के लिए लोक सेवा आयोग परीक्षा लेगा. परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक पीएससी की तरफ से प्रांरभिक परीक्षा 9 फरवरी 2020 को दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा. वहीं मुख्य परीक्षा की प्रस्तावित तारीफ 17, 18, 19 और 20 जून 2020 को आयोजित की गई है. आवेदक 6 दिसंबर 2019 से 4 जनवरी 2020 तक अपना ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं. प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 16 जिलों में और मुख्य परीक्षा कुल 5 जिलों में ये परीक्षा आयोजित की जाएगी. अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर और रायपुर में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

http://रामझरना हो श्रीराम वन-गमन मार्ग में शामिल : ओपी चौधरी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now