আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

थलाइवी का गाना ‘तेरी आंखों में’ रिलीज, दिखी जयललिता-एमजीआर की जादुई केमिस्ट्री

Published on: August 31, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ का गाना ‘तेरी आंखों में’ रिलीज हो गया है. इस गाने में जयललिता और एमजीआर की रोमांटिक केमिस्ट्री को ऑन-स्क्रीन दिखाने की कोशिश की गई है. इस गाने में 60 और 70 के दशक में दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुनहरे वर्षों की झलक दिखाने की कोशिश की गई है. कंगना रनौत और अरविंद स्वामी द्वारा अभिनीत जयललिता और एमजीआर की केमिस्ट्री को दिखाने वाले गाने ‘तेरी आंखों में’ रसिया पुलिस 115, कन्ने कनिया और एना पोरुथम, नाम नाडु से निनाथथाई नादथियाए और कवालकारण से निनथें वंथाई को जोड़कर महान एक्टर एमजीआर को श्रद्धांजलि दी गई है.

http://सबसे तेज और पावरफुल Defender SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है और जीवी प्रकाश ने इसे कंपोज किया है. अरमान मलिक और प्राजक्ता शुक्रे ने इसे आवाज दी है. थलाइवी के मेकर्स ने फिल्म और गाने के माध्यम से जयललिता को सिल्वर स्क्रीन पर श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है. फिल्म थलाइवी 10 सितंबर, 2021 को दुनिया भर के थिएटर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म का डायरेक्शन एएल विजय ने किया है.

http://फिल्म ‘राधे श्याम’ का नया पोस्टर रिलीज, प्रभास-पूजा का दिखा रोमांटिक अंदाज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now