नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2021-22 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की सीरीज-6 आज सोमवार से खुल गई है. स्कीम इस बार 30 अगस्त से 3 सितंबर तक 5 दिन के लिए खुल गई है. जबकि इसके लिए बांड 7 सितंबर को अलॉट किए जाएंगे. आरबीआई ने इस बार 2021-22 सीरीज-6 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 4,732 रुपए प्रति ग्राम का रेट तय किया है. अगर आप इस बॉन्ड को डिजिटल पेमेंट करके खरीदते हैं तो ये आपको 50 रुपए और सस्ता यानी 4,682 रुपए प्रति ग्राम का पड़ेगा. डिजिटल पेमेंट से खरीदने पर आपको 1 तोला सोना 1,080 रुपए कम का पड़ेगा.
http://इस भारतीय ऑलराउंडर ने लिया क्रिकेट से संन्यास, सिर्फ चार रन देकर झटके थे 6 विकेट
कोई व्यक्ति एक बार में 1 ग्राम से शुरू करके कुल 4 किलोग्राम तक के मूल्य के बराबर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है. हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के लिए भी ये लिमिट 4 किलोग्राम है, जबकि ट्रस्ट इत्यादि के लिए 20 किलोग्राम है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मैच्योरिटी पीरियड 8 साल होता है. जबकि 5 साल का लॉक-इन पीरियड है. अगर आपको उससे पहले इसे भुनाना है तो आप इसे स्टॉक मार्केट में ट्रेड कर सकते हैं. इस बांड पर आपको 2.5% का ब्याज मिलता है साथ में बांड भुनाने के वक्त जो सोने का मूल्य होता है उसके हिसाब से इसका दाम मिलता है.
http://श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, खुल जाएगी किस्मत










