আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का होगा नियमितीकरण, संसदीय सचिव ने दिया आश्वासन

Published on: August 25, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि छग राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों का हर हाल में नियमितीकरण किया जाएगा. प्रदेश सरकार प्रबंधकों के नियमितिकरण की दिशा में गंभीर है और इसी पंचवर्षीय कार्यकाल में प्रबंधकों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी हो जाएगी. बुधवार को शहर के शंकराचार्य भवन में छग राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक व संसदीय सचिव श्री चंद्राकर थे.

http://5000mAh बैटरी के साथ Realme C21Y भारत में लॉन्च, 9 हज़ार से भी कम है कीमत

अतिथि के रूप में प्रांताध्यक्ष विनोद सिन्हा, उपप्रांताध्यक्ष सुरेश सोनी, सहसंरक्षक बसंत सिन्हा, देवसिंह ठाकुर, एसएन रावटे, रामाधर लहरे, संतोष तिवारी, उमाशंकर मानकर, लोकेश्वर डडसेना, विवेक सिंह, झनकलाल सिन्हा, चंदन माछू, अमर नाग, सेतकुमार कानूनगो, धनेश्वर चौहान मौजूद रहे. अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व वनमंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में लघु वनोपजों के संग्रहण में छत्तीसगढ़ प्रदेश देश में अग्रणी है. प्रबंधकों की मेहनत के बदौलत यह उपलब्धि मिल सकी है. उन्होंने प्रबंधकों की नियमितिकरण की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी यह मांग प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है. कोरोना महामारी के विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार अपनी घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है. प्रबंधकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर वे स्वयं शासन-प्रशासन से चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने ठोस आश्वासन देते हुए कहा कि हर हाल में इसी पंचवर्षीय कार्यकाल में प्रबंधकों का नियमितीकरण किया जाएगा.

http://थाने में प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे, पुलिस वाले बने घराती-बराती

इस अवसर पर प्रमुख रूप से हेमलाल कन्नौजे, यशवंत चंद्राकर, व्यंट रमन, डिगेश भाई, राजशेखर पौराणिक, संजय रेड्डी, चंद्रभान ठाकुर, राजू हरपाल, विवेक सिंह सिद्धू, श्री दुग्गा, प्यारी दीवान, हरेंद्र कौशिक, शेखर दीवान, प्रदीप वैद्य, चारू दादा, श्री रावटे, सदाराम साहू, रतीराम, संतोष बघेल, लोकेश्वर कुमार, सुखराम नेताम, डायमंड साहू, श्री गोस्वामी, देवेंद्र बेहरा, लक्ष्मी पटेल, विरेंद्र वैष्णव, उमाशंकर मानकर, कलश साहू, तिलक पटेल, श्री कुरैशी, कुशल मानिकपुरी, संतोष तिवारी, राजू मरावी, छोटेलाल कंवर, निरंजन कंवर, राधेश्याम गुप्ता, गुलाब यादव, सुरेश सोनी, अनिल यादव, अरूण यादव, सुभम सिंह सहित राज्यभर के प्रबंधकगण मौजूद थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now