बस्तर. मारडूम थाने में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े का विवाह करवाया. घराती और बराती दोनों पुलिस वाले बने. जानकारी के मुताबिक युवक जहरू राम कश्यप (30) नाक टोका गांव में आश्रम में पदस्थ है. इसी गांव में ही रहने वाली युवती शनी मंडावी (20) से 2 साल पहले प्यार हुआ. कुछ महीने पहले दोनों ने जब अपने परिवार से अपने प्यार के बारे में बताकर एक-दूसरे से शादी करने की बात कही तो परिजनों ने प्रेम विवाह के लिए मना कर दिया. बाद दोनों ने घर से भागने का निर्णय लिया और सीधे मारडूम थाना पहुंच गए.
http://ट्रक और बाइक में टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, बहू गंभीर
जहां दोनों ने अपने प्यार के बारे में पुलिस जवानों को बताया. बाद थाना के जवानों ने इनके बालिग है या नहीं इसका पता लगाया. दोनों के परिजन को पुलिस थाना बुलाकर समझाइश दी. इस बीच काफी देर तक तू-तू, मैं-मैं भी चली लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद परिजन बच्चों की खुशी के लिए मान गए. परिजनों ने कहा कि हम गांव जाकर धूमधाम से बच्चों की शादी करेंगे लेकिन पुलिस को परिजनों की बातों पर यकीन नहीं हुआ और थाना परिसर में स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई. प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा, मंगलसूत्र पहनाया, फिर दोनों ने 7 फेरे लिए. इस दौरान घराती और बराती दोनों पुलिस जवान ही बने.
http://WHO की मुख्य वैज्ञानिक ने कहा- भारत में लंबे समय तक रह सकता है कोरोना







