नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने फोटो और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं. अपने अलग अंदाज के वजह से वो हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं. उनके डांस वीडियो भी फैन्स को खूब पसंद आते हैं. मोनालिसा का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. उनका ये वीडियो मालदीव वैकेशन के दौरान का है. इस वीडियो को मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इस वीडियो में मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है.
http://कंचना 3 फेम एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा की गोवा में फंदे से लटकी मिली लाश
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा है- ‘मालदीव में पार्टी… क्या आप मुझपर रेडियम देख सकते हैं? बहुत दिनों बाद पार्टी कर रही हूं.’ दरअसल, वीडियो में मोनालिसा ने जो ड्रेस पहनी है उस पर रेडियम चमक रहे हैं. इसके अलावा मोनालिसा का मेकअप भी पार्टी लुक दे रहा है, जिसमें उन्होंने चेहरे पर रेडियम वाली बिंदियां लगाई हुई हैं. इस वीडियो में मोनालिसा डीजे के म्यूजिक पर डांस करती नजर आ रही हैं. बता दें कि इस समय मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मालदीव वैकेशन पर हैं. इस वैकेशन की तस्वीरें वो लगातार अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर कर रही हैं.
http://सपना चौधरी ने ‘महबूब मेरे’ गाने पर किया डांस, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो










