আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्कूल में छात्रा से सिर की मालिश कराते शिक्षक का वीडियो वायरल, DEO ने किया निलंबित

Published on: August 24, 2021
---Advertisement---

सूरजपुर. भैयाथान विकास खंड के नया करकोली स्थित प्राथमिक स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें स्कूल का शिक्षक एक छात्रा से अपने सिर की मालिश कराते नजर आ रहे हैं. वीडियो की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक यह वीडियो सोमवार का है. वीडियो में सहायक शिक्षक मोहम्मद शरीफ स्कूल के बरामदे में कुर्सी पर बैठे हैं. उन्होंने एक छात्रा को बुलाया और उससे अपने सिर की मालिश कराना शुरू कर दिया. एक ग्रामीण ने शिक्षक की इस हरकत का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो जैसे ही शिक्षा विभाग के अफसरों तक पहुंचा वे एक्टिव हो गए.

http://कंचना 3 फेम एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा की गोवा में फंदे से लटकी मिली लाश

जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम बनाकर तुरंत स्कूल भेजा. पूछताछ में पता चला कि वायरल वीडियो सही है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक मोहम्मद शरीफ को निलंबित कर दिया. निलंबन आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी ने लिखा- स्कूल के बच्चों से मालिश कराना शिक्षक की गरिमा के विपरीत है. उन्हें अनुशासनहीनता का दोषी माना गया है. इसके लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अचारण अधिनियम के तहत उन्हें निलंबित किया जाता है. इस दौरान नियमानुसार, उन्हें सिर्फ जीवन यापन भत्ता की ही पात्रता होगी. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रहेगा.

http://कार और बस में जोरदार भिड़ंत, विधायक के बेटे समेत तीन की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now