नई दिल्ली. तमिल फिल्म कंचना 3 में नजर आईं रुसी एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जावी (24) गोवा में अपने किराए के फ्लैट पर फंदे से लटकती पाई गई. वे नॉर्थ गोवा के सियोलिम गांव में रहती थीं. फिलहाल गोवा पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रशियन कॉन्सुलेट की इजाजत का इंजतार कर रही है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि एलेक्जेंड्रा की बॉडी मॉचुरी में रखी गई है. वे एलेक्जेंड्रा के बॉडी की ऑटोप्सी करने के लिए रशियन कॉन्सुलेट द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) का इंतजार कर रहे हैं.
http://कार और बस में जोरदार भिड़ंत, विधायक के बेटे समेत तीन की मौत
दूसरी तरफ पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है और एलेक्जेंड्रा के बॉयफ्रेंड का बयान दर्ज कर लिया है. एलेक्जेंड्रा का बॉयफ्रेंड भी उनके साथ उस अपार्टमेंट में रहता था और घटना के वक्त वह बाहर गया हुआ था. बता दें कि कंचना 3 राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट की थी. फिल्म में राघव लॉरेंस को ओविया, वेधिका, निक्की तंबोली और री जावी एलेक्जेंड्रा के साथ दोहरी भूमिका में दिखाया गया था. उन्होंने फिल्म में रोजी, काली (राघव लॉरेंस) की प्रेम लवर की भूमिका निभाई थी.
http://Realme Narzo 30 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत










