कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में कार सवार मरवाही विधायक के बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मरवाही कांग्रेस विधायक के बेटे प्रवीण कुमार ध्रुव विद्युत विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर थे. वे अपने साथियों जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर और ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते के साथ बिंझरा गए थे. वहां से सोमवार देर रात करीब 1.30-2 बजे सभी कार से बांगो लौट रहे थे.
http://Realme Narzo 30 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत
बरपाली के पास पेट्रोल पंप के सामने अंबिकापुर की ओर से आ रही रॉयल बस से भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने पर कटघोरा एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी, थाना प्रभारी नवीन देवांगन और बांगों पुलिस मौके पर पहुंची. कार, बस में फंस जाने से तीनों मृतकों के शव को घंटो रेस्क्यू कर गैस कटर के जरिए निकाला गया. पुलिस ने बताया कि तीनों मृतकों की उम्र 26-27 साल के बीच होगी.







