नई दिल्ली. जुहू के एक होटल से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. क्राइम ब्रांच ने जुहू के एक पांच सितारा होटल से मुंबई की एक टॉप मॉडल और नामी टीवी अभिनेत्री को पकड़ा है. हालांकि इस मामले में जांच टीम ने गिरफ्तारी न दिखाते हुए इसे रेस्क्यू बताया है. जांच टीम ने इस पूरे मामले में ईशा खान नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो इस सेक्स रैकेट को चलाया करती थी. मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि ईशा खान काफी समय से मुंबई के बड़े होटल में सेक्स रैकेट चला रही है.
http://Vivo Y21 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने एक टीम तैयार की. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने फर्जी ग्राहक बनकर पहले ईशा खान से संपर्क किया. इसके ईशा ने कई फोटो भेजे. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने दो लड़कियों के फोटो सेलेक्ट किए. इसमें से एक कई विज्ञापनों में काम करती है और दूसरी कई टीवी धारावाहिका में काम कर चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक ईशा खान ने बताया कि हर लड़की दो घंटे के दो लाख रुपए लेगी. दो लाख में से 50 हजार ईशा खान को मिलने थे.
http://स्वास्थ्य विभाग में 3948 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, सिंहदेव ने ट्वीट कर दी जानकारी
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने तीनों को जुहू के एक होटल में मिलने को कहा. गुरुवार रात जैसे ही ईशा खान, मॉडल व अभिनेत्री उस होटल के बाहर पहुंचे क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मॉडल और टीवी अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से जब से लॉकडाउन लगा है तब से काम नहीं मिल रहा है. लॉकडाउन के कारण जो धारावाहिक वो कर रही थीं वो भी बंद है. ऐसे में उन्हें मुंबई में रहने के लिए पैसे की जरूरत थी. यही कारण है कि वह इस धंधे में आ गईं.
‘दयाबेन’ क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में डांस करती आईं नजर, थ्रोबैक वीडियो वायरल https://t.co/DyKCPkqWpI
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 20, 2021










