रायपुर. राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक और उप संचालक की नवीन पदस्थापनाएं की गई हैं. कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के उप संचालक हेमंत उपाध्याय को प्रभारी संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय शिक्षा संभाग बस्तर, लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक जेपी रथ को प्रभारी संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय शिक्षा संभाग रायपुर और संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय शिक्षा संभाग रायपुर के संयुक्त संचालक एसके भारद्वाज को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय पदस्थ किया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है.
http://इन 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 26 अगस्त को
रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक संचालक जनसंपर्क हिन्दी माध्यम (जनसंपर्क विभाग ) एवं कुल सचिव, उप कुल सचिव, सहायक कुलसचिव तथा शासकीय महाविद्यालयों में रजिस्ट्रार (उच्च शिक्षा विभाग ) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु लिखित परीक्षा 26 अगस्त को आयोजित की जाएगी. परीक्षा सवेरे 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित रायपुर शहर स्थित 7 परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जाएगा. कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए श्रीमती पूनम शर्मा डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी परीक्षा शाखा रायपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.
http://विधायक बृहस्पत सिंह ने डिप्टी कलेक्टर को फोन पर दी गालियां, कहा- मारेंगे जूता ठीक हो जाएगा







