আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मड़ई मेले में बढ़ा खड़खड़िया का जोर, पुलिस की भूमिका संदिग्ध

Published on: August 18, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के बया पुलिस चौकी के तहत होने वाले मड़ई मेले में खड़खड़िया नामक जुआ का जोर अचानक बढ़ गया है. इस क्षेत्र में हो रहे समाज विरोधी कार्यों में बया पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो गई है. इधर, बया पुलिस चौकी प्रभारी धनेश तांडेकर ने इस प्रतिनिधि को बताया कि क्षेत्र में खड़खड़िया नहीं चलता पर अवैध महुआ शराब की बिक्री जरूर होती है जिस पर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार बया क्षेत्र में बारिश का मौसम होने के बाद भी लगातार क्षेत्र के किसी ना किसी गांव में मेला मड़ई जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इन मेला मड़ई में खुलेआम खड़खड़िया के फड़ लगाए जाते हैं और महुआ शराब की बिक्री की भी खुली छूट होती है. इधर, वनग्रामों के भोले-भाले ग्रामीण पुलिस के भय से किसी के सामने कोई शिकायत भी नहीं कर पाते.

http://दो दिन की तेजी के बाद सोने में गिरावट, चांदी भी हो गई सस्ती

अपने जंगली क्षेत्र दौरे के दौरान कुछ ग्रामीणों ने अपना नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि ये मड़ई मेले खड़खड़िया संचालकों द्वारा अपने खर्च से ही आयोजित करवाए जाते हैं. इस खेल में खड़खड़िया संचालक ही जीतते हैं. शेष खेलने वाले पूरी तरह खाली हो कर ही जाते हैं. इसमें सबसे दुखद जानकारी यह है कि जिन्हें सामाजिक बुराई दूर करने की जिम्मेदारी दी गई है उनकी ही छत्रछाया में ये अब अवैध कार्य संचालित होते हैं. वन क्षेत्र के कुछ जागरूक ग्रामीण जो अपनी पहचान नहीं बताना चाहते उन्होंने भी बताया कि बया चौकी के तहत चरौदा एवं तेंदूचुआं में मेला मड़ई इसी सप्ताह आयोजित किए जाने की योजना है जिसमें एक बार फिर ग्रामीणों को लूटने खड़खड़िया संचालित होना तय है.

http://पॉजिटिविटी दर घटकर 0.14% हुई, 9 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं

जन्माष्टमी में अनेक गांवों में होगा मेला मड़ई

आगामी जन्माष्टमी के पावन अवसर को भी खड़खड़िया संचालक भुनाने की योजना बना चुके हैं. इस दिन जब लोग भगवान श्रीकृष्ण के पूजन-व्रत में लगे होंगे तब बया मुख्यालय सहित चौकी क्षेत्र के कुछ गांवों में योजनाबद्ध लूट का उक्त खेल जारी रहेगा. ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं एसपी से उक्त खेल हेतु आयोजित होने वाले मड़ई मेलों को बंद कराने की गुहार लगाई है.  ज्ञात हो कि भोले-भाले ग्रामीणों को खड़खड़िया खेल के नाम पर लूटने की योजना बन के तैयार है. लूट के शिकार बनते ग्रामीणों को देखकर अब ग्रामीणों में भी जागरूकता आ रही है. माना जा रहा है कि शीघ्र ही ग्रामीण बया चौकी की इस कार्यशैली के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार से मिलेंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now