रायपुर. प्रदेश की पॉजिटिविटी दर और घटकर 0.14 प्रतिशत पर पहुंच गई है. बीते 17 अगस्त को प्रदेश भर में 38 हजार 926 सैंपलों की जांच में 56 लोग पॉजिटिव पाए गए. प्रदेश के नौ जिलों बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया और दंतेवाड़ा में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है. नौ जिलों राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, मुंगेली, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, नारायणपुर और बीजापुर में कोरोना के एक-एक और तीन जिलों महासमुंद, बिलासपुर और कोंडागांव में दो-दो मरीज मिले हैं. अभी विभिन्न जिलों में संक्रमण की दर शून्य से लेकर अधिकतम 0.52 प्रतिशत तक है. प्रदेश में 17 अगस्त को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है. कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है. राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 1037 है.
http://शराब पीने से मना करती थी पत्नी तो पति ने कर दी हत्या, गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अब तक 689.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 689.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 18 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1068.4 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 451.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
http://ASI ने नाबालिग से किया अनाचार, गिरफ्तार







