আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रानू मंडल को लेकर लता मंगेशकर ने किया था कमेंट, अब हिमेश रेशमिया ने दिया जवाब

Published on: September 13, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. हिमेश रेशमिया की मदद से रानू मंडल ने म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है. उनका पहला सॉन्ग ‘तेरी मेरी कहानी’ रिलीज हो गया है. इस मौके पर हिमेश रेशमिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. सैकड़ों मीडियापर्सन उनके सामने थे और सवाल पूछ रहे थे. रानू ने सभी के जवाब दिए. पिछले दिनों लता मंगेशकर ने रानू के लिए कहा था कि अपनी ओरिजनल आवाज में गाएं, किसी की कॉपी करने से ज्यादा दिन तक टिका नहीं जा सकता, इस कॉन्फ्रेंस में हिमेश रेशमिया ने लता मंगेशकर के बयान पर जवाब दिया है. उन्होने कहा है- ‘हर कोई कहीं ना कहीं किसी ना किसी से इंस्पायर होता है.’ इसके आगे हिमेश ने कहा- ‘वैसे ही रानू मंडल, लता मंगेशकर से इंस्पायर हैं जैसे कुमार सानू खुद को किशोर कुमार से इन्सपायर बताते हैं, ठीक वैसे ही.

http://नहीं मिला मुआवजा, किसानों ने रोका डीबी पावर की रेल लाइन

कोई लता जी जैसा नहीं बन सकता है. वो महान सिंगर हैं और उनकी जो जर्नी रही है उससे कोई भी इंस्पायर हो सकता है, वैसे ही रानू भी हुईं. लेकिन ये बात भी सच है कि रानू बॉर्न सिंगर हैं, उनके अंदर टैलेंट हैं.’ उन्होंने कहा- ‘अगर कोई अरिजीत सिंह का गाना गाता है और उनके जैसा गाता है तो वो उसकी कॉपी नहीं करता है उससे इन्सपायर होता है. मेरा ख्याल है लता जी के कहने का मतलब भी यही रहा होगा.’ रानू ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि वो बचपन से लता जी के गाने गाती आई हैं. लता जी का ये गाना उनका पसंदीदा है. सभी उनसे कहते थे कि उनकी आवाज लता जी से मिलती है और वो खुद को भाग्यशाली समझती हैं.

http://सांसद, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री ने किया था वायदा पर नहीं बना पुल!

https://www.instagram.com/p/B2SHPfDHKj8/?utm_source=ig_web_copy_link

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now