रायपुर. परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने रायपुर से सरायपली मार्ग पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शासन के नियमों के विरुद्ध मनमाना किराया वसूलने वाली एक दर्जन से अधिक बसों पर कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग के अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा के आदेश के बाद रायपुर परिवहन उड़नदस्ता की टीम ने कार्रवाई की है. सरायपाली, महासमुंद से रायपुर चलने वाली बसों की चेकिंग की गई. साथ ही यात्रियों से ज्यादा किराया वसूली की शिकायत पर कार्रवाई की गई.
http://सोने के दाम घटे, चांदी में हुई बड़ी गिरावट, जानिए नया भाव
ज्ञात हो कि परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए किराया तय कर दिया है, लेकिन बस संचालक सरकारी आदेश को ठेंगा दिखा रहे थे एवं मनमाने तरीके से यात्रियों की जेबें ढीली कर रहे थे. जिसकी शिकायत एवं खबर प्रकाशन के बाद रायपुर परिवहन उड़नदस्ता की टीम ने बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की. शासन से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूल किए जाने की प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई. कुल 16 बसों की किराया सूची चस्पा न होना, अधिक किराया लेने और वाहनों दस्तावेजों की जांच की गई. इनमें पाई गई कमियों पर नियमानुसार मौके पर 33500 रुपए का ई-चालान और 2000 नकद कुल 35500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई.
http://सीएम भूपेश की घोषणा, राजनांदगांव से अलग होकर बनने वाले नए जिले का नाम मोहला-मानपुर-चौकी होगा
साथ ही परिवहन उप निरीक्षक नितिन सिंह, आरक्षक राजू राजपूत, इमरान खान ने सवारियों को निर्धारित दर से ही किराया भुगतान करने की जानकारी दी. बस संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित दर से ही किराया वसूलने की हिदायत दी गई. महेंद्र कुलदीप ने बताया कि इस प्रकार की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. बता दें कि इस कार्रवाई में संयुक्त परिवहन आयुक्त वेदव्रत सिरमौर, डिप्टी कमिश्नर द्वय अंशुमान सिसोदिया और सहायक आयुक्त शोएब खान ने परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की मंशा के अनुरूप कार्रवाई की है. साथ ही अधिक किराया वसूली पर विभाग जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की गई है.
बस संचालकों की हड़ताल, मनमाना किराया वसूलने से पहले से परेशान हैं यात्री







