আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Ola Electric Scooter S1 भारत में लॉन्च, जानिए रेंज और कीमत

Published on: August 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Ola ने अपने बहुप्रतीक्षित Electric Scooter S1 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस स्कूटर को कंपनी ने 99,999 रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. स्कूटर को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. पहले वेरिएंट ओला एस1 की कीमत 99,999 रुपए और दूसरे वेरिएंट ओला एस1 प्रो की कीमत एक लाख 29 हजार 999 (दोनों एक्स-शोरूम) रुपए रखी गई है. ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर 10 कलर ऑप्शन में मिलेगा. इसमें कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ एक सात इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा, रिवर्स मोड, क्रूज कंट्रोल, फास्ट चार्जिंग भी मौजूद है. इसके साथ ही स्कूटर में बिल्ट-इन स्पीकर और वॉइस कमांड फीचर भी मिलता है.

http://तहसीलों की सूची में नाम न देख मायूसी, स्मिता ने कहा- खल्लारी को एक बार फिर छला गया

इसमें तीन राइडिंग मोड (नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर) भी दिए गए हैं. इस स्कूटर में पावर के लिए 3.9 KWh क्षमता की बैटरी दी गई है जिसे छह घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है. खास बात ये है कि इस बैटरी को 750 वाट के चार्जर से चार्ज करने में जहां छह घंटे लगेंगे, तो वहीं ओला सुपरचार्जर से इसे केवल 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज के बारे में कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह इससे 150 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है. इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है.

ब्लैक एंड रेड फ्लोरल साड़ी में हिना खान ने दिखाया दिलकश अंदाज, तस्वीरें वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now