नई दिल्ली. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश का सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बड़ा तोहफा दिया है. एसबीआई की तरफ से होम लोन पर बेहद आकर्षक छूट की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है. होम लोन सुविधा के तहत महिलाओं को ब्याज दर में 5 बेसिस प्वाइंट की छूट का फायदा दिया जा रहा है. अगर आप एसबीआई की योनो सर्विस के तहत होम लोन लेना चाहते हैं तो भी आपको 5 बीपीएस ब्याज रियायत का लाभ मिलेगा. एसबीआई होम लोन की ब्याज दर 6.70 फीसदी है. एसबीआई अपने ग्राहकों को 30 लाख तक का होम लोन 6.70 फीसदी इंट्रेस्ट रेट पर ऑफर कर रहा है. तीस लाख से 75 लाख तक के होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट 6.95 फीसदी होगा. 75 लाख से ज्यादा के होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट महज 7.05 फीसदी होगा.
http://फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का नया गाना ‘मदमस्त मलंग जोगिया’ उड़ा रहा गर्दा
ऐसे करें अप्लाई
बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत 15 अगस्त को एसबीआई की इस आकर्षक होम लोन सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है. कोई व्यक्ति एसबीआई की डिजिटल सर्विस योनो एसबीआई के माध्यम से होम लोन के लिए आवेदन कर सकता है. इसके अलावा, एसबीआई ने 7208933140 नंबर जारी किया है. होम लोन के लिए व्यक्ति इस नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.
http://14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : पीएम मोदी
किस आधार पर मिलेगा लोन?
एसबीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि लोन सेंक्शन होना कई बातों पर निर्भर करता है, जिसमें इनकम, गिरवी करने के लिए सामान, वर्तमान कर्ज, क्रेडिट हिस्ट्री, फिजिबिलिटी आदि शामिल है. यानी बैंक जब भी लोन देता है तो इसमें इन बातों का ध्यान रखा जाता है.
This Independence Day, step into your dream home, with ZERO* processing fee on Home Loans. Apply Now: https://t.co/N45cZ1DqLD #SBIHomeLoan #FreedomFromRent #SBI #StateBankOfIndia #AzadiKaAmrutMahotsav pic.twitter.com/Gs2qunIDwL
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) August 13, 2021










