नई दिल्ली. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का दूसरा गाना ‘मदमस्त मलंग जोगिया’ रिलीज हो गया है. इसमें पवन और उनकी को-एक्ट्रेस के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का दूसरा गाना ‘मदमस्त मलंग जोगिया’ का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. इसे एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. ये इस फिल्म का पवन सिंह का रोमांटिक गाना है. इसमें एक्टर और एक्ट्रेस के बीच शानदार केमिस्ट्री देखी जा सकती है. नए गाने ‘मदमस्त मलंग जोगिया’ की बात की जाए तो इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और म्यूजिक ओम ओझा ने दिया है.
http://14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : पीएम मोदी
वहीं, पवन सिंह और खुशबू तिवारी ने इसे अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है. बता दें कि इस मूवी से एक्ट्रेस हर्षिका पुनिचा को भोजपुरी में लॉन्च किया जा रहा है. फिल्म का निर्माण डिवाइन पिक्चर्स प्रा. प्रोडक्शन और जबावा एंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर से हुआ है. इसके निर्माता अभय सिन्हा और शिवांशु पांडेय हैं. मूवी के सह निर्माता प्रशांत जम्मुवाला हैं. वहीं अगर फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ के रिलीज की बात की जाए तो इसके लिए मेकर्स ने 15 अगस्त का दिन चुना है. आजादी के मौके पर लोग इसे यूट्यूब पर देख सकेंगे.
http://मदद का भरोसा देकर महिला के साथ गैंगरेप, 3 गिरफ्तार










