नई दिल्ली. फिल्म दबंग 3 के गानों के ऑडियो पहले रिलीज किए जा चुके हैं. अब फिल्म के गाने ‘यू करके’ का वीडियो रिलीज हो गया है. इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान मस्तीभरे अंदाज में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. चुलबुल और रज्जो का ये रोमांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने की खास बात सलमान-सोनाक्षी की शानदार कैमिस्ट्री तो है ही. इसके साथ ही इस गाने में सलमान के डांस मूव्स भी काफी निराले हैं. इस गाने में कई खूबसूरत रंगों का भी शानदार तरीके से इस्तेमान किया गया है. गाने में सोनाक्षी ने कभी पिंक साड़ी पहनी है तो कभी लेमन ग्रीन.
http://सास-ससुर ने पेश की मिसाल, विधवा बहू का कराया विवाह
वहीं सलमान के भी कॉस्ट्यूम काफी अतरंगी हैं. दिलचस्प बात ये भी है कि इस गाने को सलमान खान ने पायल देव के साथ मिलकर गाया है. इसे कंपोज साजिद-वाजिद ने और लिरिक्स दानिश सबरी ने लिखे हैं. गाने की कोरयोग्राफर वैभवी मरचेंट हैं. बता दें दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा के साथ साईं मांजरेकर और सुदीप किच्चा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. यह फिल्म 20 दिसंबर को 4 भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलगु में रिलीज हो रही है.
http://Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










