रायपुर. काम की तलाश में आए व्यक्ति को धोखा देकर तीन बदमाश आउटर में ले गए. यहां मोबाइल लूटकर और उसकी पिटाई की. बाद उसकी पत्नी से झूठ बोलकर उसे भनपुरी से लगे बंजारी मंदिर कैंपस के पीछे ले जाकर गैंगरेप किया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक जांजगीर निवासी सोहन अपनी पत्नी मुन्नी (दोनों के बदले हुए नाम) के साथ 12 अगस्त की शाम काम की तलाश में रायपुर आया था. भनपुरी इलाके में काम तलाशने वाले थे. रात बिताने के लिए दोनों बंजारी मंदिर के पास बने शेड में रुक गए. इसी दौरान यहां से गुजर रहे राजेश, मुकेश और संतोष की नजर इन पर पड़ी. इनके पास पिकअप थी. बाद तीनों ने सोहन को अपने पास बुलाकर काम दिलवाने की बात कही.
http://MG Hector Shine भारत में लॉन्च, शानदार लुक के साथ पावरफुल फीचर्स
वे सोहन को अपनी बातों में उलझाकर उसे पिकअप में अपने साथ ले गए. शहर से उसे बाहर ले जाकर आरोपियों ने सोहन का मोबाइल छीनकर उसकी पिटाई की. फिर वे उसे वहीं छोड़कर वापस आ गए. बाद वापस तीनों मुन्नी के पास पहुंचे. यहां उन्होंने उससे कहा कि तुम्हारा पति बुला रहा है. ये सुनकर मुन्नी आरोपियों के पिकअप में बैठ गई. बाद बदमाश उसे बंजारी मंदिर के पीछे सुनसान मैदान में ले गए. यहां तीनों ने मुन्नी के साथ बारी-बारी से अनाचार किया. बदमाशों ने उससे कहा कि उसका पति उनके कब्जे में है. उन्होंने मुन्नी से कहा कि अगर वो किसी से कुछ नहीं कहेगी तो उसके पति को छोड़ देंगे और उसे भी जाने देंगे.
http://IndVsEng : भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमटी, दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड 119/3
बाद वो मुन्नी को वापस मंदिर कैंपस के पास लेकर आए और छोड़कर भाग गए. मुन्नी रात के वक्त लोगों से पता पूछते हुए थाने पहुंची. बदमाशों से छूटकर भागा सोहन जब मंदिर के पास आया तो उसे मुन्नी कहीं नजर नहीं आई थी. वो भागकर थाने जा चुका था. सोहन यहां पत्नी के गायब होने और मोबाइल लूटे जाने की बात कह रहा था कि वहां बदहवास हालत में मुन्नी भी पहुंच गई. उसने अपने साथ हुई पूरी घटना पुलिस को बताई. बाद पुलिस की टीम ने आस-पास लगे कैमरों के जरिए पहचान कर शुक्रवार सुबह सबसे राजेश को पकड़ा. इसी इलाके में रहने वाले उसके दोनों साथियों को भी उनके घर से गिरफ्तार कर लिया.
‘बेलबॉटम’ का नया गाना Sakhiyan 2.0 रिलीज, दिखी अक्षय-वाणी की जबरदस्त केमिस्ट्री https://t.co/r0PulKr8CI
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 13, 2021







