नई दिल्ली. अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म ‘बेलबॉटम’ का नया गाना Sakhiyan 2.0 हो गया है. इस गाने में अक्षय और वाणी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस गाने को मनिंदर बुट्टर और तनिष्क बागची ने कंपोज किया है जबकि मनिंदर और जारा खान ने गाया है. बता दें कि कोरोना महामारी के बाद ‘बेलबॉटम’ पहली फिल्म है जिसे थियेटर में रिलीज करने का फैसला लिया गया है. इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म के गाने को यूट्यूब पर भी जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है.
http://सड़क किनारे मिली युवती की अधजली लाश, अनाचार के बाद हत्या कर फेंकने की आशंका
रंजीत एम तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बेलबॉटम’ रॉ एजेंट की कहानी है जो विमान अपहरण मामले को सुलझाने निकला है. गाने को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म एक्शन-रोमांस से भरपूर होने वाली है. अक्षय कुमार और वाणी कपूर के अलावा इस फिल्म में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, अनिरुद्ध दवे लीड रोल में नजर आएंगे. पिछले दिनों लारा दत्ता का इंदिरा गांधी वाला लुक सामने आया था जिसमें उन्हें देख पहचानना मुश्किल है.
http://सांप ने डसा तो शख्स ने उसे दांत से काट-काटकर मार डाला










