धमतरी. संतान की चाहत में आई एक महिला को नशीली दवाएं देकर एक वैद्य दुष्कर्म करता रहा. जब महिला को इसका पता चला तो वैद्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया. करीब 9 महीने बाद पुलिस ने वैद्य को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक एक महिला की शादी के करीब 7-8 साल बीतने के बाद भी संतान नहीं हो रही थी. इस पर वह अक्टूबर 2020 में भखारा क्षेत्र में खुद को वैद्यराज बताने वाले ओड़िशा निवासी बबलू टांडी के पास इलाज के लिए पहुंची. इस दौरान वैद्य ने महिला को इलाज का झांसा देकर 2-3 बार बुलाया. वैद्य महिला को दवाई देता तो वह थोड़ी देर के लिए बेहोशी की हालत में चली जाती. महिला 21 अक्टूबर 2020 को भी आरोपी वैद्य को दिखाने और दवाई के लिए पहुंची.
http://निजी कारण बताते हुए महिला सरपंच ने दिया इस्तीफा, गांव वालों का जताया आभार
पहले की तरह आरोपी ने उसे दवाई दी. हालांकि इस बार असर कम होने से महिला को अहसास हुआ कि उससे अनाचार किया जा रहा है. विरोध करने पर आरोपी ने उसे संतान का प्रलोभन दिया साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. करीब एक सप्ताह बाद 29 अक्टूबर को पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होते ही आरोपी वहां से भाग निकला. इस दौरान वह बार-बार मोबाइल नंबर बदलता रहा. इसी बीच उसके गरियाबंद और अभनपुर में इलाज करने की जानकारी मिली. इस पर पुलिस ने गरियाबंद पुलिस से संपर्क किया और मरीज बनकर आरोपी वैद्य से बात की. उसे इलाज के लिए ज्यादा रुपए का लालच दिया, फिर मरीज बनकर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे रात को धमतरी लेकर पहुंची. पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है.
http://छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1500 लाइन परिचारकों की होगी सीधी भर्ती







