महासमुंद. ग्राम पंचायत जगदीशपुर की सरपंच दीपिका मिंज ने निजी कारण बताते हुए विगत दिनों सरपंच पद से त्यागपत्र दे दिया. उपसंचालक (पंचायत) महासमुंद दीप्ति साहू को त्यागपत्र सौंपने के बाद ग्रामीणजनों से खेद व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से गांव की सेवा कर पाने में असमर्थ हूं. इसलिए ग्रामवासियों के पिछले डेढ़ वर्ष के समस्त सहयोग के लिए आभारी हूं. आगे जब भी अवसर आएगा गांव की सेवा करने के लिए तो मेरा परिवार सहयोग करेगा.
http://छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1500 लाइन परिचारकों की होगी सीधी भर्ती
उन्होंनें वन विकास निगम के अध्यक्ष और बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जगदीशपुर के किसानों को धान बेचने के लिए बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता था परन्तु आपके द्वारा जगदीशपुर में धान खरीद केन्द्र एवं सोसाइटी स्वीकृत कर जगदीशपुर सहित आसपास के गांवों को अनुग्रहित किया इसके लिए हम सदैव आपके आभारी रहेंगे. दीपिका मिंज ने सभी पंचों और रोजगार सहायक आशिक़ नंद के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि कोरोना महामारी के कारण तेजी से विकास कार्य नहीं करा पाए जिसका मलाल रहेगा. उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत जगदीशपुर में दीपिका मिंज इस्तीफ़ा देने वाली पहली सरपंच हैं.
http://किसानों के लंबित अनुदानों के भुगतान के लिए बीज निगम अध्यक्ष ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र







