আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

50 लाख रुपए की लागत के करीब दर्जनभर कार्यों का भूमिपूजन

Published on: August 12, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. क्षेत्रीय विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह ने नगर पंचायत पिथौरा में 50 लाख रुपए की लागत के करीब दर्जनभर कार्यों का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया. इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलवंत खनूजा एवं नपं अध्यक्ष आत्माराम यादव विशेष रूप से उपस्थित थे. बुधवार को स्थानीय दैनिक बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में बाजार के भीतर पेयर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पिथौरा नगर पंचायत एक आदर्श निकाय बनने की ओर अग्रसर है. मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी. आभार प्रदर्शन नपं अध्यक्ष आत्माराम यादव ने किया. कार्यक्रम में मुख्यतः सीएमओ श्री गुप्ता सहित नपं अमला मौजूद था. इसके अलावा एल्डरमैन काशीराम शर्मा, अरविंदर छाबड़ा, कांग्रेस नेता अनंत सिंह वर्मा, कार्तिकराम ठाकुर सहित अनेक युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे.

http://Nokia C20 Plus भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 2 दिन तक चलती है बैटरी

कार्य जिनका भूमिपूजन सम्पन्न हुआ

वार्ड 10 में बाजार के भीतर में दुकान के 01 से 14 तक सड़क पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, श्रृंगारिका से मोहन बर्तन दुकान से अवस्थी किराना तक सड़क पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, बालाजी ज्वेलर्स से पंकज मेटल से मोहन बर्तन दुकान एवं वंशी दुकान से श्रृंगारिका रोड तक सड़क पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, वार्ड 1 में थानसिंग घर से हीरा साहू घर तक सड़क पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, वार्ड 2 में जितेन्द्र गुप्ता घर से अनिल सेन घर तक सड़क पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, वार्ड 2 में अशोक साहू घर से सुनिल गुप्ता घर तक सड़क पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, वार्ड 11 में हीरा भोसले घर से मेन रोड तक सड़क पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, वार्ड 3 में लालू बिहारी घर से खेदुराम घर तक डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण कार्य,

वार्ड 6 में हेल्थ केयर से अग्रवाल घर तक सड़क पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, वार्ड 9 में झगरू बरिहा घर से प्रधान घर तक आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड 6 में निर्मल मण्डल घर से शैलेन्द्र डड़सेना घर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड 10 में रजनी अग्रवाल घर से एसबीआई एटीएम तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड 10 में सुनील निर्मलकर घर से छबीराम निर्मलकर घर तक आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड 13 में भगवान घर से भंवर यादव घर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड 14 में तालाब पार से रामरतन घर तक डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण, वार्ड 1 में जगदीश पांडे घर से जमुना बाई सिन्हा घर तक पेवर ब्लॉक कार्य, वार्ड 1 में थानसिंग घर से हीरा साहू घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य प्रारंभ होगा.

http://बिना कार्य ठेकेदार को भुगतान, शासन ने नगर पालिका अध्यक्ष से वापस लिया अधिकार

गौरव पथ हेतु 28 करोड़ की मांग

नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलवंत खनूजा ने अपने उद्बोधन में नगर से धूल गंदगी से मुक्ति के लिए गौरव पथ के निर्माण की स्वीकृति देने की मांग श्री सिंह के समक्ष रखी. श्री खनूजा ने बताया कि ग्राम लहरौद से जंघोरा तक करीब 28 करोड़ की लागत के गौरव पथ बनने से नगर को धूल गंदगी से मुक्ति मिल सकेगी. इसके अलावा नगर के एकमात्र तालाब पुरानी बस्ती तालाब के अवैध कब्जे से सिमटने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके सौंदर्यीकरण की मांग की.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now