আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘द एम्पायर’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा कुणाल कपूर और दृष्टि धामी का दमदार अंदाज

Published on: August 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. डिज्नी प्लस हॉट स्टार की वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर ने सीरीज के साथ ही भव्यता की झलक दिखला दी है. इस सीरीज से कुणाल कपूर अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं, वहीं टीवी की फेमस एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी नए अंदाज में नजर आएंगी. वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ में कुणाल कपूर और दृष्टि धामी के अलावा शबाना आजमी और डीनो मोरियो जैसे दिग्गज एक्टर भी हैं. रिलीज ट्रेलर की शुरुआत में घोड़े दौड़ते दिखाई देते हैं और युद्ध के सीन के बीच एक आवाज सुनाई देती है-

कल से पांच दिनों तक सस्ता सोना बेचेगी सरकार, जानिए कितनी होगी कीमत

‘जिंदगी मौत से कितना भी लड़ ले जीत तो आखिर मौत की होती है.. हम जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर 14 साल की उम्र से मौत को धोखा देते आ रहे हैं लेकिन अब यहां से आगे कहां.. तख्त की ताकत, उस पर बैठने वाले में नहीं बल्कि उस पर बैठाने वाले में होती है.’ शानदार डायलॉग्स और जबरदस्त सीन देखकर आप रोमांच से भर जाएंगे. बता दें कि मुगलिया सल्तनत के तख्त की उठापटक पर बनी इस सीरीज के हिट होने की संभावना ट्रेलर के रिलीज के साथ ही दिखाई जाने लगी है.

http://बेल बॉटम का पहला गाना ‘मरजावां’ रिलीज, दिखी अक्षय-वाणी की केमिस्ट्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now