पिथौरा. विगत 4 अगस्त को समीप के ग्राम लहरौद की एक दुकान में चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित तीन को पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने चोरी के महज 30 घण्टे के अंदर ही सभी आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार विगत बुधवार को लहरौद स्थित स्थानीय एसडीओपी कार्यालय के समीप प्रार्थी संतराम सेन द्वारा थाने में अपनी दुकान में अज्ञात द्वारा रात में चोरी किए जाने की रपट दर्ज करवाई थी. जिस पर थाना प्रभारी केशव कोशले स्वयं ही मुखबिर लगाकर तलाश में जुटे थे. इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ कम उम्र के लड़के अचानक अत्यधिक खर्च कर रहे हैं. बाद पुलिस द्वारा एक युवक को बुलाकर पूछताछ की गई.
http://‘बचपन का प्यार’ गाकर इंडियन आइडल 12 के सेट पर सहदेव ने मचाया तहलका
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों का नाम भी बता दिया. पकड़े गए आरोपियों के नाम परमेश्वर विश्वकर्मा (20) लहरौद एवं दीपक श्रीवास (18) कैलाशपुर सहित ग्राम डोंगरिपाली निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग पर चोरी की धाराओं में कार्रवाई कर शुक्रवार को ही स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चांदी का लच्छा 01 जोड़ी, लॉकेट 2 नग, गोल्ड टॉप्स 01 जोड़ी एवं ऐंठी 01 नग बरामद कर जब्त कर ली है. जबकि नकद राशि के बारे में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए नकदी 20 हजार खर्च कर दिए हैं.
http://बेल बॉटम का पहला गाना ‘मरजावां’ रिलीज, दिखी अक्षय-वाणी की केमिस्ट्री







