पिथौरा. राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में टोल प्लाजा के पास ग्राम झलप में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से फोरलेन में बैठे 5 मवेशी मारे गए. ज्ञात हो कि भारी भरकम टोल वसूलने वाली टोल कम्पनी नियमानुसार वाहनों के लिए रोड क्लियर नहीं करवा रही है जिससे अक्सर फोरलेन पर मवेशी ट्रकों की ठोकर से मारे जाते हैं. जानकारी के अनुसार एनएच 53 ग्राम झलप के पास गुरुवार रात एक अज्ञात ट्रक की ठोकर से 5 मवेशियों की मौत हो गई. आरंग से रायपुर तक फोरलेन निर्माण के बाद से अब तक सैकड़ों मवेशियों की मौत हो चुकी है जबकि फोरलेन कंपनी की लापरवाही के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है.
http://Tata Tiago NRG भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
अब रोड क्लियर नहीं किया जाता
हाइवे में फोरलेन निर्माण के बाद टोल मैनेजर द्वारा बकायदा रोड क्लियर वाहन की सहायता से लगातार सड़क में बैठे मवेशी सहित सड़क के आसपास की बाधा हटाई जाती थी. पर टोल मैनेजर के बदलते ही अब तेज रफ्तार चलने वाले इस फोरलेन सड़क पर मवेशियों और अन्य बाधाओं को हटाना बंद कर दिया गया है जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार घटित हो रही है.
http://शिक्षक संवर्ग के 14580 पदों पर सीधी भर्ती का कार्य 25 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश







