नई दिल्ली. Tata Tiago NRG फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है. टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.57 लाख रुपए रखी है, जो इसके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) पर 7.09 लाख रुपए तक जाती है. इसके लुक की बात करें, तो इसमें नया ग्रिल और हेडलैंप्स के साथ व्हील आर्क्स और डोर सिल्स पर मोटी प्लास्टिक की बॉडी दी गई है. इसके अलावा इसके फ्रंट और रियर पर स्किड प्लेट्स, ब्लैक्ड-आउट रूफ और ORVMs, D-पिलर, और रूफ रेल्स दिए गए हैं. इसमें 15-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. कलर ऑप्शन्स की बात करें, तो Tiago NRG में फॉरेस्ट ग्रीन, फायर रेड,क्लाउडी ग्रे और स्नो व्हाइट के साथ कंट्रास्ट ब्लैक बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है.
http://5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y12G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 181 मिलीमीटर है. टाटा टियागो एनआरजी फेसलिफ्ट में पावर के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसका इंजन 84 bhp की मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट का भी विकल्प मिलता है. इसमें पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, कीलेस बूट ओपनिंग, रिवर्स कैमरा, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी दी गई है. इसमें 4-स्पीकर और 4 ट्विटर के साथ Harman का साउंड सिस्टम दिया गया है.
http://बैकलेस टॉप में निया का ग्लैमरस लुक, बेस्ट फ्रेंड संग डांस करती आईं नजर










