नई दिल्ली. Vivo Y12G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 10,990 रुपए रखी गई है. ये कीमत 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. फोन को फिलहाल ग्लेशियर ब्लू और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध करवाया गया है. इसे Vivo की भारतीय साइट से खरीदा जा सकता है. इसे दूसरे स्टोर्स पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा. इसकी लिस्टिंग को पहले टेक्नोलॉजी ब्लॉग DroidAfrica ने रिपोर्ट किया था. इसमें कई प्री-लोडेड फीचर्स जैसे Multi-Turbo 3.0, फोन को कस्टमाइजेस करने का ऑप्शन दिया गया हैं. डुअल नैनो सिम के साथ आने वाला Vivo Y12G Android 11 बेस्ड Funtouch OS 11 पर चलता है.
http://नक्सलियों ने कमांड IED से उड़ाई बोलेरो, एक की मौत, 11 घायल
इसमें 6.51-इंच HD+ (720×1,600 pixels) डिस्प्ले दिया गया है. फोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 439 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 3GB रैम दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, FM radio, Micro-USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है. इसमें 5,000mAh की बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है.
http://बैकलेस टॉप में निया का ग्लैमरस लुक, बेस्ट फ्रेंड संग डांस करती आईं नजर










