আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एकाएक कोरोना के मामले बढ़ने पर कलेक्टर ने जताई चिंता, कहा- संक्रमण वाले गांवों की आंगनबाड़ी-स्कूल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाएं

Published on: August 3, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिले में कोरोना के एकाएक बढ़े मामले पर चिंता जताई है. गौरतलब है कि कल एक ही दिन में जिले में 87 प्रकरण सामने आए हैं. उन्होंने जिले की जनता को सतर्क होकर कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने की सलाह दी है. कलेक्टर आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की एक जरूरी बैठक को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने पुलिस, नगरपालिका और राजस्व विभाग के अधिकारियों को एक बार फिर से अभियान छेड़ने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण तो उपलब्धता के अनुसार अपनी गति से चल रहा है. इससे ज्यादा जरूरी भीड़-भाड़ से बचना, मास्क लगाना और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना है.

http://जमीन से निकली ट्रक भर एक्सपायरी बीयर की बोतलें, पीने से एक की मौत

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान को पुनर्जीवित कर लापरवाह किस्म के लोगों के विरूद्ध कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में कहा कि जिले के बिलाईगढ़ विकासखण्ड में अकेले 69 मामले सोमवार को सामने आए हैं. इसमें बड़ी चिंता का विषय यह कि ये प्रकरण विकासखण्ड के एक या दो गांव से नहीं बल्कि विकासखण्ड के लगभग 40 गांव से आए हैं. इसका तात्पर्य यह कि संक्रमण विकासखण्ड के अधिकांश गांवों में पसरा हुआ है. कलेक्टर ने कहा कि संक्रमण वाले गांवों की आंगनबाड़ी एवं स्कूल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाएं. उन्होंने कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने को भी कहा है. प्रतिदिन 3 हजार के लक्ष्य दिए हैं.

http://सोने के दाम फिर गिरे, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए नया भाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now